Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत तक पहुंचे समुद्री डकैतों के हाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत
वॉशिंगटन , बुधवार, 28 मार्च 2012 (11:19 IST)
FILE
दुनिया के जल क्षेत्र में समुद्री डकैतों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका समेत सभी देश इस पर लगाम कसने में नाकाम रहे हैं। समुद्री डकैतों की गतिविधियां अब भारत के समुद्र तट तक होने लगी हैं जिससे गश्त और प्रभावी कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है।

विदेश विभाग के सहायक मंत्री एंड्रयू शेपाइरो ने कहा कि समुद्री डकैती की घटनाएं अब भारत के समुद्र तक बढ़ गई हैं। इससे नौसेना या कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले किसी पोत एवं अन्य के लिए तेजी से समुद्री डकैती के स्थल तक पहुंचना और जारी हमले को नाकाम करना काफी मुश्किल हो गया है।

सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शेपाइरो ने कहा कि आधुनिक समुद्री डकैती के इस चूहे-बिल्ली के खेल में अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि हमला करने वाले पोतों की खोज के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय नौसेनाएं जब भी मुमकिन होता है ऐसे पोतों की पहचान कर उन पर लगाम लगाना चाहती हैं। हालांकि, यह काफी मुश्किल काम है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi