Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भ्रष्टाचार पर चीन सख्त, भ्रष्टों में दहशत

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
शंघाई , बुधवार, 30 जुलाई 2014 (10:56 IST)
FILE
शंघाई। चीन ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से कोई बच नहीं सकता, क्योंकि पार्टी के कानून की नजर में सभी बराबर हैं।

देश के पूर्व गृह सुरक्षा प्रमुख एवं गत दशक के सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में से एक झोउ योंगकांग के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई करने की खबर के एक दिन बाद यह बयान आया है। सरकार की इस कार्रवाई से भ्रष्टों में दहशत का माहौल है।

कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र 'दि पीपुल्स डेली' में प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि झोउ योंगकांग के खिलाफ जांच के कदम से यह साबित होता है कि पार्टी अपनी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई में दोहरा मापदंड नहीं अपना रही है। किसी को विशेषाधिकार नहीं प्राप्त है। पार्टी के कानून की नजर में सभी बराबर हैं।

अखबार ने यह भी कहा कि पार्टी के अनुशासन पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न नहीं लगना चाहिए और यह संदेश में नहीं जाना चाहिए कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में किसी भी व्यक्ति पर रहम किए जाने की थोड़ी भी गुंजाइश है।

पार्टी के वर्ष 1949 में सत्ता में आने के बाद से भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की गिरफ्त में आने वाले 71 वर्षीय झाउ योंगकांग बेहद प्रभावशाली पार्टी नेता हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रखा है और इसकी गिरफ्त में बडे़-बड़े लोग आ रहे हैं। कई शीर्ष अधिकारी जांच के डर से आत्मघाती कदम तक उठा चुके हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi