Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई हमले के कारण रखा सईद पर इनाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई हमला
वॉशिंगटन , बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (15:04 IST)
FILE
अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफीज सईद के सिर पर घोषित एक करोड़ डॉलर का इनाम मुख्य रूप से 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में उसकी भूमिका के लिए रखा गया है।

इसके साथ ही अमेरिका ने कहा है कि वह लश्कर के संस्थापक को न्याय के दायरे में लाना चाहता है जो न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना करता रहा है।

विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने बताया कि यह इनाम पूरी तरह मुंबई के लिए और न्यायिक प्रक्रिया की घोर अवहेलना किए जाने के लिए है। उन्होंने कहा इनाम इसलिए है क्योंकि हम उसे न्याय के दायरे में लाना चाहते हैं। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि हफीज पर भारत में आरोप तय किए गए हैं।

उन्होंने ाफीज की इस टिप्पणी को खाजिर कर दिया कि अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण नाटो आपूर्ति मार्ग को फिर से खोलने का लश्कर प्रमुख द्वारा विरोध किए जाने के कारण अमेरिका ने यह इनाम घोषित किया है।

नूलैंड ने पाकिस्तान के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि उसे इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पाकिस्तान के साथ संवाद हुआ है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने दावा किया था कि इस संबंध में उनके देश को कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

नूलैंड ने कहा कि सईद पर इनाम के बारे में सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुद विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने फैसला किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi