Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूरोपीय संघ रूस पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूरोपीय संघ
ब्रूसेल्स , बुधवार, 30 जुलाई 2014 (00:34 IST)
FILE
ब्रूसेल्स। यूरोपीय संघ पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों का समर्थन करने को लेकर रूस की तेल कंपनियों, बैंकों तथा रक्षा क्षेत्र की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गया है। रूस के खिलाफ की गई अब तक की सबसे कड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई है।

सूत्रों ने बताया कि 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ के राजदूत तेल तथा रक्षा क्षेत्र में काम आने वाले उपकरणों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रूसी बैंकों को यूरोपीय पूंजी बाजार से पैसा जुटाने से रोका जाएगा।

इससे पहले यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त लोगों तथा संगठनों पर ही प्रतिबंध लगाए थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi