-वेबदुनिया डेस्क
हालाँकि भारत में ऐसा कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है, लेकिन अमेरिका और विशेष रूप से न्यूजीलैंड में इस डे का जोर रहता है। हर साल छह फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है। न्यूजीलैंड में तो इस त्योहार मनाने के लिए छुट्टी भी रखी जाती है। सरकारी वेबसाइट पर कहा जाता है कि इसमें सभी लोग भाग ले सकते हैं।
त्योहार मनाने के लिए बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन थोड़ी बहुत तैयारी जरूर करनी पड़ती है। आपको नंगे होकर खुद की ऐसी तस्वीरें खिंचवानी होती हैं जिसमें लगे कि आप कुछ मनोरंजक या विचित्र कर रहे हैं। इसे सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दीजिए और आपकी एंट्री सबसे ज्यादा मनोरंजक साबित हुई तो आपको दस हजार डॉलर के बराबर का सोना भी इनाम में मिल सकता है।
एक ओर जहाँ न्यूजीलैंड में यह बड़े जोर शोर से मनाया जाता है और लोग कपड़े उतारने में होड़ करते नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोग भी इसमें भाग ले सकते हैं। अमेरिका में अभी भी यह मनाया तो जाता है, लेकिन इसे उतनी लोकप्रियता नहीं मिली है जितनी कि न्यूजीलैंड में।
अमेरिका में शुक्रवार की सुबह टुडे के शो के दौरान वर्ल्ड न्यूड डे मनाया गया और कैती ली गिफोर्ड तथा होडा कोब ने नग्न होकर इसे मनाया। इसके मनाने वालों का कहना है कि यह अश्लील या गंदा नहीं है वरन यह नग्न होने के बारे में है। यह तो अपने आप को कपड़ों से फ्री करने का दिन है। यह खुशी मनाने का दिन है।