Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिकागो में गोलीबारी, 14 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
शिकागो , मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (11:55 IST)
FILE
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत की छुट्टी के दौरान लंबे समय तक चली हिंसा में गोली लगने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई घायल हो गए। हालांकि, हिंसा को रोकने में अतिरिक्त पुलिस दल के अधिकारी भी नाकाम रहे।

पुलिस अधिकारी गैरी मैककार्थी ने बताया कि विभाग के बेहतर प्रयास के बावजूद वह रविवार को नाटकीय रूप से घटित हुए इस खूनी संघर्ष को रोकने में असफल रहे। संवाददाता सम्मेलन के दिन ही कुछ ही घंटे पहले दो और लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

शिकागो में सप्ताहांत की छुट्टी के दौरान गोलीबारी की 53 घटनाएं हो चुकी हैं, छुट्टी के कारण डेट्रॉयट और न्यूयार्क आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं। यहां अब तक गोलीबारी की 46 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 10 घटनाएं बेहद हिंसक रहीं।

मैककार्थी ने बताया कि सप्ताहांत की छुट्टी को लेकर हमारे पास योजनाएं थीं, जिनमें सड़कों पर सैकड़ों और अधिकारियों की तैनाती करना शामिल था। लेकिन दुर्भाग्य से इसका परिणाम गोलीबारी की कई घटनाओं के रूप में सामने आया।

मैककार्थी के मुताबिक 4 जुलाई को सप्ताहांत की छुट्टी के दौरान हुई गोलीबारी और 8 अन्य घटनाओं में पुलिस मौजूद थी। इनमें से पांच मामलों में पुलिस अधिकारियों ने संदिग्धों पर गोलियां भी चलाई थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi