Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइबेरिया में विमान दुर्घटना, 32 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें रूस
मास्को , सोमवार, 2 अप्रैल 2012 (15:10 IST)
PR
रूस के साइबेरिया में सोमवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

संवाद एजेंसी आरआईए नोवास्ती ने आपात स्थिति मंत्रालय के हवाले से कहा कि दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

इसके पहले मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया था कि दुर्घटनास्थल से 16 शव बरामद किए गए हैं। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में आग लग गई और उसके कई टुकड़े हो गए।

उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा है। करीब 200 राहतकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दो इंजन वाला एटीआर 72 विमान त्यूमेन से रवाना हुआ था और उसे सरग्यूत (साइबेरिया में ही) जाना था। विमान में 39 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi