Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरियाई नरसंहार की कहानी घायल फोटोग्राफर की जुबानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीरिया
लंदन , शनिवार, 3 मार्च 2012 (12:52 IST)
सीरिया में चल रही हिंसा के दौरान घायल हुए एक ब्रिटिश फोटोग्राफर का कहना है कि बमबारी और गोलाबारी के जरिए होम्स शहर में ‘नरसंहार’ को अंजाम दिया जा रहा है तथा अब भी हजारों लोगों के सिर पर मौत का खतरा मंडरा रहा है।

फोटोग्राफर पॉल कोनरॉय (47) ब्रिटेन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वे कुछ दिनों पहले लेबनान के जरिए यहां पहुंचे।

कोनरॉय ने बताया कि यह युद्ध नहीं है। वहां नरसंहार हो रहा है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का नरसंहार किया जा रहा है। उन्होंने होम्स में मानवीय स्थिति को दयनीय बताया और कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी और खाद्य वस्तुओं की कोई आपूर्ति नहीं हो रही है।

फोटोग्राफर ने कहा कि होम्स में हजारों लोग बमबारी के बाद मलबे में तब्दील हुए स्थानों पर रह रहे हैं। इन लोगों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi