Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिलेरी ने किया अफरीदी का समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिलेरी क्लिंटन
वॉशिंगटन , गुरुवार, 1 मार्च 2012 (10:27 IST)
FILE
दुनिया को ओसामा बिन लादेन के आतंक से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. शकील अफरीदी को गिरफ्तार करना पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। अमेरिका में अफरीदी की गिरफ्तारी का विरोध तेज हो गया है। यहां तक की अमेरिकी कांग्रेस में भी अफरीदी की गिरफ्तारी की निंदा की गई और अमेरिकी विदेश मं‍त्री हिलेरी क्लिंटन को भी कहना पड़ा कि पाकिस्तान के पास अफरीदी को गिरफ्तार करने का कोई कारण नहीं है।

हिलेरी ने कांग्रेस की एक बहस में कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि डॉ अफरीदी या उनके किसी कर्मचारी को पकड़ने के लिए कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि डॉ अफरीदी की ओर से ओसामा को पकड़ने में मिली मदद पाकिस्तान और अमेरिका के हित में है। हमने यह बात साफ-साफ कही है और आगे भी कहते रहेंगे।

कांग्रेस के डाना रोह्रबेकर के सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान में डॉ अफरीदी के साथ जो सलूक किया जा रहा है उस पर अमेरिका नजर रख रहा है।

रोह्रबेकर ने हाल ही में प्रतिनिधि सभा में डॉ अफरीदी को कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कहा कि अगर वे डॉ अफरीदी को रिहा नहीं करते तो ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे ऐसा लगे कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान अमेरिका के साथ सहयोग कर रहा है।

ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में हमारी मदद करने वाले व्यक्ति को जेल में डाल कर यदि उसके साथ ऐसा सलूक किया जाता है तो यह साफ तौर पर उनका असहयोग का निर्णय है।

रोह्रबेकर ने कहा कि जब तक विदेश मंत्री यह प्रमाण नहीं देतीं कि इस्लामाबाद आतंकवाद के खिलाफ प्रयासों में अमेरिका के साथ सहयोग कर रहा है और पाकिस्तान में आतंकवादियों को अभियानों के लिए पनाहगाह बनाने से रोका जा रहा है, तब तक पाक सरकार के लिए अमेरिका से कोई भी सहायता राशि लेना गैरकानूनी होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे साथ एक पाकिस्तानी व्यक्ति डॉ अफरीदी ने सहयोग किया जो चिकित्सक हैं और जिन्होंने हमें वह सूचनाएं मुहैया कराईं जिनके आधार पर हमारे नौसैनिक सील कमांडो उस जगह तक पहुंचे जहां बिन लादेन छिप कर रह रहा था।

सीनेटर ने कहा कि डॉ अफरीदी को पाकिस्तान सरकार ने गिरफ्तार कर लिया, उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया, उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई, उनके कार्यालय के एक कर्मचारियों पर गोली चलाई गई और अब वहां की सरकार डॉ अफरीदी को राष्ट्रीय अपराधी कह रही है।

उन्होंने सवाल किया कि उस स्थिति में जब कि बिन लादेन को पकड़ने में हमारी मदद करने वाले डॉ अफरीदी हिरासत में हैं और उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है तब तक क्या आप यह स्पष्ट करेंगे या यह प्रमाण दे पाएंगे कि पाकिस्तान हमारे साथ सहयोग कर रहा है? हिलेरी ने हालांकि इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi