Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फोंसेका की संसद सदस्यता रद्द

Advertiesment
हमें फॉलो करें फोंसेका श्रीलंका संसद सदस्यता रद्द
कोलंबो , शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010 (10:02 IST)
श्रीलंका के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल शरत फोंसेका को सार्वजनिक धन के दुरुपयोग मामले में दोषी पाए जाने के बाद संसद ने उन्हें सांसद होने के अयोग्य घोषित कर दिया है।

जनरल फोंसेका को गत सप्ताह हुए कोर्ट मार्शल में सेनाप्रमुख रहते समय सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराने के साथ ही 30 महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी इस फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के बाद जनरल फोंसेका की संसदीय सीट भी खतरे में पड़ गई थी। श्रीलंकाई संसद ने कल यह फैसला किया कि भ्रष्टाचार के मामले में दंडित हो चुके जनरल फोंसेका की सदस्यता रद्द की जाती है। इसके साथ ही इस सीट पर उप चुनाव कराने की अनुशंसा भी कर दी गई।

जनरल फोंसेका को गत जनवरी में सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह राजपक्षे के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi