sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्मनी में आठ परमाणु रिएक्टर बंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें एंजेला मार्केल
बर्लिन , बुधवार, 16 मार्च 2011 (10:04 IST)
जर्मन राष्ट्रपति एंजेला मार्केल ने देश के आठ सबसे पुराने परमाणु रिएक्टरों को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया। जर्मनी ने जापान में परमाणु तबाही के बाद अपने सभी 17 परमाणु रिएक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद यह आदेश दिया।

चांसलर एंजेला मर्केल ने पाँच प्रांतों के मुखिया के साथ बैठक के बाद बताया कि सात परमाणु रिएक्टर मध्य जुलाई तक बंद रहेंगे।

मर्केल ने कहा कि इसके अतिरिक्त आठवाँ परमाणु रिएक्टर जिसे कई दुर्घटनाओं के बाद पॉवर ग्रिड से हटा लिया गया था वह अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा।

जापानी सरकार ने कहा है कि फुकुशिमा संयंत्र के दूसरे नंबर के रिएक्टर के कंटेनर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयंत्र राजधानी टोक्यो से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi