Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पद्मसी की पेंटिंग 6.3 करोड़ में बिकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अकबर पद्मसी
नई दिल्ली , शनिवार, 26 मार्च 2011 (17:46 IST)
भारतीय आधुनिकतावादी पेंटर अकबर पद्मसी की न्यूयॉर्क में 6.3 करोड़ रुपए में बिकी एक पेटिंग ने नीलामी का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

नीलामी घर के सूत्रों के मुताबिक पद्मसी ने यह ‘रिक्लाइनिंग न्यूड’ पेटिंग अपने ‘ग्रे पीरियड’ में 1959-60 में उस समय बनाई थी, जब वे पेरिस में आठ साल बिताने के बाद भारत वापस आए थे।

यह नीलामी 25 मार्च को न्यूयॉर्क में आधुनिक और समकालीन दक्षिण एशियाई कला का हिस्सा है। इसके जरिए कुल 4028250 डॉलर कमाए गए।

पद्मसी का काम इसलिए मायने रखता है क्योंकि ग्रे श्रृखंला में इसके अलावा कलाकारों की तीन कलाकृतियाँ हैं। एक मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की है, जो बाद में खो गई और शेष दो किशन खन्ना और फिल्मकार बाल छाबड़ा की हैं।

नीलामी में रवीन्द्रनाथ टैगोर, जैमिनी रॉय और एमएफ हुसैन सहित कई जाने-माने कलाकारों की कलाकृतियाँ थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi