sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रथम विश्व युद्ध
लंदन (वार्ता) , शनिवार, 18 जुलाई 2009 (19:47 IST)
प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुके विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति हेनरी एलिंघम का शनिवार को यहाँ निधन हो गया। वे 113 वर्ष के थे।

एलिंघम ने दक्षिणी ब्रिटेन में ब्राइटन के पास स्थित ओविंगडन में स्थित सेंट डंस्टन नर्सिंग होम में अंतिम साँस ली, जहाँ वे पिछले कुछ वर्षों से भर्ती थे।

नर्सिंग होम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट लीडर ने कहा सेंट डंस्टन में सभी लोग हेनरी के निधन से दुःखी हैं। हम उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi