sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिट हैं सबसे सेक्सी

Advertiesment
हमें फॉलो करें एंजेलिना जोली
लंदन , शुक्रवार, 12 नवंबर 2010 (11:20 IST)
FILE
हॉलीवुड की सुपरस्टार एंजेलिना जोली की माने तो वह अपने जीवन में हमेशा ही अपने काम और बच्चों के बीच संतुलन बिठा कर चलती हैं। इस काम में उनके हमसफर ब्रैड पिट उनकी मदद करते हैं। जोली के अनुसार ब्रैड पिट दुनिया के सबसे सेक्सी व्यक्ति है।

‘वाग’ पत्रिका के दिसंबर संस्करण के कवरपेज के लिए पोज देने वाली जोली फिलहाल प्रेम कहानी आधारित एक फिल्म की शूटिंग के लिए बोस्निया में हैं।

अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए जोली कहती हैं कि काम में व्यस्त रहने के बावजूद वह और उनके पति यह सुनिश्चित करते हैं कि दोनों में से कोई एक उनके बच्चों के साथ जरूर रहे।

फिलहाल जोली अपने छह बच्चों के अलावा अपने सेक्सी पति को बहुत प्यार करती हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi