Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'नेवगूरी' तूफान की चपेट में आया जापान का द्वीप

Advertiesment
हमें फॉलो करें तूफान नेवगूरी
टोक्यो , मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (17:43 IST)
FILE
टोक्यो। जापान का दक्षिणी ओकिनावा द्वीप प्रचंड तूफान नेवगूरी की चपेट में आ गया है जिससे पांच लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना होगा। हालिया वर्षों में इस सबसे भीषण तूफान से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ उखड़ गए और विमान तथा समुद्री आवागमन सेवा थम गई है।

अधिकारियों ने बताया कि तूफान की रफ्तार 252 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई जिससे मूसलधार बारिश हुई। कई विमानों को रद्द करना पड़ा और एक व्यक्ति लापता है तथा कई लोग घायल हुए हैं। राजधानी नाहा में ट्रैफिक लाइटें बंद हो गईं और टेलीविजन फुटेज से पता चलता है कि पेड़ उखड़ गए, साइनबोर्ड उड़ते हुए दिखे तथा एक रेस्तरां क्षतिग्रस्त हो गया।

ओकिनावा पुलिस ने बताया कि कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। सरकारी प्रसारक एनएचके ने घायलों की संख्या आठ बताई है। एनएचके के अनुसार, द्वीप समूह में स्कूल बंद हैं और ओकिनावा के करीब 70,000 घरों में बिजली गुल है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कल ओकिनावा के मुख्य द्वीप के साथ ही मियाके द्वीप के लिए उच्चतम तूफान का अलर्ट जारी किया था। जापानी अधिकारियों ने लोगों को नेवगूरी से पैदा हुए खतरे को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi