Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 ही अस्पताल में काम करने वाली 11 नर्सें एक साथ प्रेग्नेंट

हमें फॉलो करें 1 ही अस्पताल में काम करने वाली 11 नर्सें एक साथ प्रेग्नेंट
, शुक्रवार, 13 मई 2022 (09:43 IST)
अमेरिका के मिसौरी में एक अस्पताल में काम करने वाली 11 नर्से एक साथ प्रेग्नेंट हो गई। इनमें से अधिकांश प्रसव विभाग में काम करती हैं।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, सभी महिलाएं इस साल बच्चों को जन्म देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे पहला प्रसव अगले कुछ सप्ताह में हो सकता है।
 
लेबर और डिलीवरी नर्स केटी बेस्टजेन 20 जुलाई को मां बनने वाली हैं जबकि 27 साल की थेरेसी नवंबर के अंत में बच्चे को जन्म देंगी। 
 
इससे पहले भी 2019 में लेबर और डिलीवरी यूनिट में काम करने वाली 9 नर्सें साथ एक ही समय में गर्भवती हुई थीं। उस दौरान सभी नर्सों ने एक दूसरे की डिलीवरी के लिए वहीं रहने की योजना बनाई थी। 2018 में भी एंडरसन हॉस्पिटल में काम कर रही 8 महिलाएं एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुजुर्ग महिला की अजीब मांग से बेटे-बहू परेशान, मांगा 5 करोड़ का हर्जाना