Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में भीषण तूफान, 16 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल, 5 हजार से ज्‍यादा मकान प्रभावित

Advertiesment
हमें फॉलो करें 16 people died due to severe storm in America

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सेंट लुइस (अमेरिका) , शनिवार, 17 मई 2025 (22:09 IST)
Storm in America : मेरिका के समूचे मध्यपश्चिम भाग में तूफान के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए 9 लोग भी शामिल हैं। केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लॉरेल काउंटी में आए बवंडर के कारण भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 5000 से अधिक मकान इससे प्रभावित हुए हैं। लॉरेल काउंटी के शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।
 
इस बीच, मिसौरी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा अधिकारी घर घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिसौरी में कम से कम एक बवंडर सहित कई बार तूफान आया। ये तूफान शुक्रवार को आई भीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया, ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं।
शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के तार और खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने शहर में कम से कम पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 5000 से अधिक मकान इससे प्रभावित हुए हैं।
 
स्पेंसर ने कहा, यह वाकई विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि शहर में आपात स्थिति घोषित करने की प्रक्रिया जारी है और जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वहां शुक्रवार को रातभर का कर्फ्यू लगा दिया गया। घायलों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
‘बार्न्स-जूइश’ अस्पताल की प्रवक्ता लॉरा हाई के अनुसार, अस्पताल में तूफान के कारण घायल हुए 20 से 30 लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है, जबकि अधिकतर को शुक्रवार रात तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ‘सेंट लुइस चिल्ड्रंस हॉस्पिटल’ में 15 मरीज भर्ती हुए हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार, सेंट लुइस क्षेत्र मे मिसौरी के क्लेटन में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से दो बजकर 50 मिनट के बीच भीषण तूफान आया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP से असंतुष्ट दिल्ली नगर निगम के 13 पार्षदों ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी