Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाल में 6 घंटे के भीतर 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

Advertiesment
हमें फॉलो करें नेपाल में 6 घंटे के भीतर 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
, गुरुवार, 21 मई 2020 (14:55 IST)
काठमांडू। नेपाल में गुरुवार को 6 घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पहला झटका तड़के 2.45 बजे पूर्वी नेपाल के दूरस्थ धारचूला जिले में महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई।
इसके बाद 3.4 की तीव्रता का दूसरा झटका सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर काठमांडू के 15 किलोमीटर पूर्व में भक्तपुर जिले में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिले के अनंतालिंगेश्वर इलाके में था। काठमांडू शहर के आस-पास भी कुछ झटके महसूस किए गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूल्हा-दुल्हन को नहीं मिली राज्य पार करने की अनुमति, सीमा पर ही पढ़ा गया निकाह