Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

हमें फॉलो करें गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, 2 लोगों की मौत, 4 घायल
, सोमवार, 13 जून 2022 (13:13 IST)
गैरी (अमेरिका)। अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए।जिनमें से एक की हालत गंभीर है।हालां‍कि गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शिकागो के दक्षिण पूर्व में स्थित गैरी में देर रात करीब दो बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि गोलियां लगने से 34 वर्षीय एक पुरुष और 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। प्राधिकारियों ने फिलहाल घायलों के नाम और गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी : नुपुर शर्मा ने भिवंडी पुलिस के सामने पेश होने के लिए मांगा समय