Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20 हजार हथियार, 5 लाख गोलियां बरामद...

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
बीजिंग , मंगलवार, 24 अप्रैल 2012 (14:54 IST)
FILE
चीन के दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पुलिस ने 700 बंदूकें, नकल कर बनाए गए 20,000 हथियार, 500,000 गोली तथा 6,000 चाकू बरामद किए हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने के इरादे से पुलिस की कार्रवाई में ये हथियार बरामद हुए हैं।

गुआंगडोंग सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के उप महानिदेशक झांग योंगक्यियांग ने कहा कि पुलिस ने मुहिम के दौरान 300 किलो विस्फोटक, 200 मीटर फ्यूज तथा 600 डेटोनेटर भी बरामद किए।

झांग ने बताया कि बरामद किए गए अधिकतर बंदूक एवं हथियार घरेलू स्तर पर बनाए गए थे। चीन में हाल के महीनों में हथियारों के बल पर लूटपाट की कई घटनाएं सामने आई हैं।

इन घटनाओं के बाद सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने बंदूक तथा विस्फोटकों के खिलाफ इस वर्ष फरवरी से कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान इस साल नवंबर तक चलेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi