Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20.96 लाख डॉलर में हुई नीलामी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 20.96 लाख डॉलर में हुई नीलामी
न्यूयॉर्क (भाषा) , शनिवार, 7 मार्च 2009 (10:39 IST)
एंटिक्योरम नीलामीकर्ता ने घोषणा की कि महात्मा गाँधी के धातु के गोल फ्रेम वाले चश्मे समेत उनसे जुड़ी अन्य चीजों की कमीशन समेत 20.96 लाख डॉलर में नीलामी हुई। एंटिक्योरम ने कहा कि इन चीजों को वापस भारत ले जाया जाएगा।

भारतीय धनकुबेर विजय माल्या ने उनसे जुड़ी चीजों को 18 लाख डॉलर में खरीदा। उन्होंने कहा कि देश के लिए बोली लगाई है।

नीलामी के एक दिन बाद दुनियाभर में लोगों की इसमें दिलचस्पी जगी है। एंटिक्योरम ने कहा कि गाँधीजी की जेब घड़ी, एक जोड़ी चप्पल, चश्मा, कटोरा और थाली की कमीशन समेत 20.96 लाख डॉलर में नीलामी हुई।

एंटिक्योरम ने कहा है कि उसे इस बात से खुशी है कि गाँधीजी से जुड़ी वस्तुएँ भारत लौट रही हैं। उसने कहा कि हम जानते हैं कि भारत के लोगों को यह उम्मीद थी, साथ ही पूरी दुनिया के अन्य लोगों को भी यह उम्मीद थी।

बयान में कहा गया है कि गाँधीजी की वस्तुओं की नीलामी में उनकी जेब घड़ी और निजी कलाकृतियाँ शामिल हैं और इनसे 20 लाख छह हजार डॉलर मिले। इस नीलामी प्रक्रिया के प्रति हमारी प्रतिबद्धतता ने एक निष्पक्ष और सकारात्मक परिणाम दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi