Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार : इंटरपोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Child pornography

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ल्योन (फ्रांस) , शुक्रवार, 6 जून 2025 (16:47 IST)
campaign against child pornography: बाल पोर्नोग्राफी (child pornography) सामग्री के खिलाफ 12 देशों में चलाए गए अभियान के दौरान यूरोप और अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वैश्विक पुलिस संगठन इंटरपोल (Interpol) ने यह जानकारी दी है। इंटरपोल के मुताबिक स्पेन पुलिस के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान पिछले साल के अंत में शुरू हुआ था, जब पुलिस अधिकारियों ने बाल पोर्नोग्राफी (pornography) से जुड़ी तस्वीरें प्रसारित करने वाले ऑनलाइन मैसेजिंग समूहों की पहचान की थी।ALSO READ: बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर वेबसाइट पर किया अपलोड, युवती व उसका साथी गिरफ्तार
 
1 शिक्षक सहित 7 संदिग्ध गिरफ्तार : इंटरपोल ने बताया कि स्पेन के प्राधिकारियों ने एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और 1 शिक्षक सहित 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। संगठन ने बताया कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी पूर्वी यूरोप में नाबालिगों को उनकी अश्लील तस्वीरों के लिए कथित तौर पर भुगतान करता था जबकि शिक्षक पर विभिन्न ऑनलाइन मंचों के जरिये बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री प्रसारित करने का आरोप है।ALSO READ: AI का घिनौना खेल, मुस्लिम महिलाओं की अश्लील तस्वीरों की बाढ़, कौन है इसके पीछे?
 
इंटरपोल के अनुसार लातिन अमेरिका में प्राधिकारियों ने 7 देशों में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जिनमें पनामा का 1 शिक्षक और अल साल्वाडोर के 3 लोग शामिल हैं। संगठन ने बताया कि बाकी संदिग्धों को यूरोप और अमेरिका के अन्य हिस्सों से गिरफ्तार किया गया। इंटरपोल ने बताया कि 68 अन्य संदिग्धों की भी पहचान की गई है और मामले की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली': क्या है बड़ी प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी, 2011 की सूनामी के पहले भी आई थी नजर