Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2000 से अधिक प्राचीन बुद्ध प्रतिमाओं की खोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
बीजिंग , सोमवार, 5 मार्च 2012 (12:14 IST)
ND
चीन के हेबेई प्रांत में पुरातत्वविदों ने बुद्ध की 2,000 से अधिक प्राचीन प्रतिमाएं खोजी हैं। इन प्रतिमाओं की खोज से पता चलता है कि साम्यवादी देश में बौद्ध धर्म तब से ही लोकप्रिय है जब इसका भारत में प्रसार हुआ था।

लिनझांग काउंटी के येशेंग स्थित एक ऐतिहासिक स्थल पर मिलीं बुद्ध की ये 2,895 प्रतिमाएं और उनके अवशेष पूर्वी वेई और उत्तरी क्वी काल (534-577) के हैं।

‘इन्स्टीट्यूट ऑफ आर्कयोलॉजी ऑफ द चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज’ और ‘हेबेई प्रॉवीन्शियल इन्स्टीट्यूट ऑफ कल्चरल हैरिटेज’ के पुरातत्वविदों के अनुसार, ये प्रतिमाएं सफेद संगमरमर और नीले पत्थरों से बनी हैं। कुछ प्रतिमाओं पर रंग किया गया है या कलई की गई है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, ‘हेबेई प्रॉवीन्शियल ब्यूरो ऑफ कल्चरल हैरिटेज’ के एक अधिकारी झांग वेनरूई ने बताया कि प्रतिमाओं की लंबाई 20 सेन्टीमीटर से लेकर एक वास्तविक व्यक्ति के आकार तक की है।

पुरातत्वविद संरक्षण और अनुसंधान के लिए इन प्रतिमाओं की मरम्मत कर रहे हैं। समझा जाता है कि करीब 2,000 साल पहले भारत से बौद्ध धर्म का चीन में प्रसार हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi