Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं रोमनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं रोमनी
, शनिवार, 10 जनवरी 2015 (13:11 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ने की मिट रोमनी की घोषणा से रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारी की प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है।
 
'वॉल स्ट्रीट जनरल' की खबरों के मुताबिक दानकर्ताओं की एक बैठक में शुक्रवार को रोमनी ने कहा कि वे 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के बारे में विचार कर रहे हैं।
 
पोलटिको ने बताया कि न्यूयॉर्क में लगभग 30 पूर्व दानकर्ताओं के साथ एक निजी बैठक में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि यहां पर मौजूद सभी व्यक्ति अपने मित्रों से कहें कि मैं चुनाव लड़ने के बारे में विचार कर रहा हूं।
 
2012 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से रोमनी (67) प्रत्याशी थे और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से चुनाव हार गए थे। ओबामा दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए थे।
 
मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर रोमनी की घोषणा के बाद रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के लिए नई होड़ शुरू हो गई है, क्योंकि फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश ने पहले ही पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जेब बुश के पिता और भाई अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
 
रोमनी के इस घोषणा से कई राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए हैं, क्योंकि उनका मानना था कि अब उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो गया है।
 
2012 चुनाव के दौरान रोमनी के प्रवक्ता रह चुके रयान विलियम्स ने कहा कि उन्हें इस बात का आभास नहीं था। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi