Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह आया 4.3 तीव्रता वाला भूकंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें 4.3 magnitude earthquake struck Afghanistan early morning
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (08:37 IST)
नई दिल्ली। तुर्की में तबाही का मंजर जारी है। इस बीच सोमवार को सुबह सुबह अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप का झटका सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया है, जिसकी तीव्रता 4.3 थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व में केंद्र सतह से 100 किलोमीटर की गहराई में था।

भारत के आसाम और सिक्किम समेत दुनिया के कई देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते सोमवार को आए विध्वंसक तूफान के चलते तुर्की-सीरिया में 34000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं भारत के भी कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं। आज ही सिक्किम में भी झटके महसू किए गए। वहीं बीते रविवार को असम में भूकंप आया था।
edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेंगलुरु में आज मोदी करेंगे 14वें एयरो इंडिया का उद्धाटन, अमेरिका, फ्रांस समेत 80 देश होंगे शामिल