Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाइगर टेंपल के फ्रीजर में मिले 40 मृत बाघ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tiger Temple
, गुरुवार, 2 जून 2016 (08:32 IST)
बैंकॉक। वन्यजीव विशेषज्ञों ने प्रसिद्ध टाइगर टेंपल में रखे एक फ्रीजर से बाघों के 40 मृत शावक पाए। इतनी बड़ी संख्या में मृत बाघ शावकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह जगह भारतीय एवं विदेशी सैलानियों में काफी लोकप्रिय है।
 
बौद्ध मंदिर प्रशासन पर जानवरों की अवैध तस्करी एवं उनके साथ र्दुव्‍यवहार करने के आरोपों के बीच, फ्रीजर में ये 40 मृत शावक पाए गए।
 
सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीर में फर्श पर 40 शावकों के शव पड़े दिख रहे हैं। छापेमारी के बाद से यह जगह लोगों के लिए बंद कर दी गई है।
 
मंदिर के भिक्षुओं ने पूर्व में बाघों की तस्करी के आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन पुलिस और वन्यजीव अधिकारियों ने वहां के 137 बाघों का नये सिरे से पता लगाने के लिए सोमवार को अभियान शुरू किया था। इन बाघों में अधिकतर बंगाल टाइगर हैं।
 
बौद्ध मंदिर ने 15 साल पहले बाघों को रखना और उनका प्रजनन कराना शुरू किया था और खुद को एक आध्यात्मिक अभयारण्य के तौर पर प्रचारित किया। आध्यात्मिक अभयारण्य ऐसी जगह होती है जहां वन्यजीव और इंसान साथ साथ शांति से रह सकें।
 
मंदिर प्रशासन पर एक दशक से सरकारी अधिकारी और वन्यजीव कार्यकर्ता ऐसे आरोप लगाते रहे हैं। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो की मौत