Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 42 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 42 लोगों की मौत
, रविवार, 29 जनवरी 2023 (19:03 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार महिलाओं और बच्चों सहित 42 लोगों की मौत हो गई। बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने बताया कि बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी। यह बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई।

अंजुम ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई। उन्होंने बताया, बस लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय एक पुल के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई तथा फिर उसमें आग लग गई। अंजुम ने बताया कि अब तक घटनास्थल से 42 शव बरामद हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला सहित केवल तीन लोगों को जिंदा बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारी ने बताया, हादसे के समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि शवों को पहचानना मुश्किल है और इसलिए मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं। गृह मामलों के मंत्री राणा सन्नाउल्लाह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास, ASI ने क्यों मारी गोली?