Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इथोपिया में भगदड़ मचने से कुचल कर 52 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ethiopia
बिशोफ्तू , सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (07:12 IST)
इथोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस के आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागे जाने के बाद भगदड़ मच जाने से कम से कम 52 लोगों की कुचलकर मौत हो गयी।
 
ओरोमिया के क्षेत्रीय प्रशासन ने 52 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिशोफ्तू में वार्षिक र्इेचा धन्यवाद उत्सव में करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
 
नारेबाजी कर रही भीड़ मंच की ओर बढ़ी, जहां धार्मिक नेता संबोधित कर रहे थे। कुछ लोगों ने पत्थर और प्लास्टिक फेंके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलायीं। लोगों ने भागने की भी कोशिश की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारामूला में सेना के कैंप पर हमला, 2 आतंकी ढेर