Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 26 March 2025
webdunia

सोने की खदान में दबकर हुई 52 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोने की खदान में दबकर हुई 52 लोगों की मौत
, शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (15:43 IST)
एन जमेना। उत्तरी चाड में इस सप्ताह सोने की एक अवैध खदान धंस जाने की घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है। एक सरकारी सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शवों की तलाश जारी है। 
 
चाड के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि इस घटना में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। खदान धंसने की यह घटना तिबेस्ती प्रांत के कौरी बौगोडी में मंगलवार को हुई। यह इलाका अवैध खनन एवं तस्करी के लिए कुख्यात है। 
 
बचाव अभियान में शामिल एक अन्य सूत्र ने भी मृतकों की नई संख्या की पुष्टि की। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 37 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 21 लोगों की हालत गंभीर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather update : देश के 5 राज्‍यों में नहीं थम रही बारिश, बिहार में अलर्ट