Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, 11 लोगों की मौत, 400 घायल

हमें फॉलो करें इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, 11 लोगों की मौत, 400 घायल
, रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (20:56 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आए भूकंप के बाद तलाश अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस भूकंप के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 400 अन्य घायल हुए हैं और हजारों लोग विस्थापित और बेघर हो गए हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

‘नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पश्चिम सुमात्रा प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से ढहे मकानों के मलबे से बचावकर्मियों ने शनिवार देर रात दो और शव निकाले।

उन्होंने कहा कि पासमान जिले में छह और पड़ोसी पश्चिमी पासमान जिले में पांच लोगों की मौत हुई है। बचावकर्मी अब भी चार ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे आसपास की पहाड़ियों से गिरी मिट्टी के नीचे दबे हो सकते हैं।

मुहरी ने कहा कि भूकंप से लगभग 400 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 42 लोगों की हालत नाजुक है। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप के झटके मलेशिया और सिंगापुर तक महसूस किए गए।

अधिकारी ने बताया कि 13 हजार से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर अस्थाई आश्रय स्थलों में चले गए। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि भूकंप के कारण 1400 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, बाद में जमानत पर किया रिहा