Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान में बंदूकधारियों ने किया हमला, कोर्ट में चले ग्रेनेड, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें 6 people killed in attack by unknown gunmen on court building in Iran

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

दुबई , शनिवार, 26 जुलाई 2025 (17:16 IST)
Attack on courthouse : ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक अदालत की इमारत पर शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने बंदूक और ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। खबर के अनुसार देश के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हुई सशस्त्र झड़प में सुरक्षाबलों ने 3 बंदूकधारियों को मार गिराया। खबर में किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं बताई गई है। इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया गया है। अक्टूबर में प्रांत में ईरानी पुलिस के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 10 अधिकारी मारे गए थे।
 
सरकारी टीवी ने एक खबर में यह जानकारी दी। खबर के अनुसार देश के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हुई सशस्त्र झड़प में सुरक्षाबलों ने 3 बंदूकधारियों को मार गिराया। खबर में किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं बताई गई है। सरकारी टीवी ने बताया कि हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ।
पुलिस और सुरक्षाबलों ने राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो ईरान के पूर्वी सिस्तान और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांतों की आजादी चाहता है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगा यह प्रांत, आतंकवादी समूहों, सशस्त्र मादक पदार्थ तस्करों और ईरानी सुरक्षाबलों के बीच कभी-कभी घातक झड़पों का गवाह रहा है। अक्टूबर में प्रांत में ईरानी पुलिस के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 10 अधिकारी मारे गए थे। सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सबसे कम विकसित भागों में से एक है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता