Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लीबिया के तट पर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Libya
, शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (08:28 IST)
त्रिपोली। लीबिया के खोम्स तट के नजदीक प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईओएम ने बताया कि जहाज में करीब 120 लोग सवार थे।
लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने करीब 47 लोगों को इस हादसे में बचा लिया। इस हादसे में बचाए गए एक 6 माह के बच्चे की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। 1 अक्टूबर से लेकर अब तक भूमध्यसागर में इस तरह का हुआ यह 8वां हादसा है। (वार्ता) (सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुर्किना फासो में आतंकवादी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों की मौत