Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेसबुक पर 778 करोड़ से अधिक का जुर्माना

हमें फॉलो करें फेसबुक पर 778 करोड़ से अधिक का जुर्माना
ब्रसेल्स , गुरुवार, 18 मई 2017 (15:24 IST)
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने मैसेजिंग सर्विस व्हाट्स ऐप के सौदे में गलत जानकारी देने के आरोप में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 12 करोड़ डॉलर (लगभग 778 करोड़ रुपए) से अधिक का जुर्माना लगाया है।
 
ईयू ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2014 में हुए इस सौदे के बारे में फेसबुक ने गलत जानकारियां दीं। फेसबुक पर जुर्माना लगाने वाले ईयू के प्रतिस्पर्धा निगरानी संगठन यूरोपीय कमीशन ने इसे उचित जुर्माना बताया है। यूरोपीय कमीशन का कहना है कि फेसबुक ने बताया था कि वह फेसबुक और व्हाट्स ऐप के यूजर्स के अकांउट को ऑटोमैटिक तरीके से मैच नहीं कर सकता है, लेकिन दो साल बाद उसने ऐसी ही सेवा शुरू की।
  
कमीशन ने पाया कि वर्ष 2014 में ही फेसबुक और व्हाट्स ऐप के यूजर्स की पहचान मैच करने की तकनीकी संभावनाएं मौजूद थीं, लेकिन व्हाट्स ऐप को खरीदते समय फेसबुक ने यह जानकारी छुपाई। फेसबुक के कर्मचारियों को इस तकनीकी संभावना की पूरी जानकारी थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में अब नहीं मिलेगी शेवरले बीट