Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'बलात्कार' में फंसे आठ राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी

Advertiesment
rape
हेलसिंकी। क्यूबा की राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम के 8 सदस्य फिनैंलड में एक दुष्कर्म मामले में फंस गए हैं जिन्हें संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद 2 को छोड़ दिया गया।
 
फिनलैंड पुलिस विभाग के जांच प्रभारी जोनी लांसीप्यूरो ने कहा कि पुलिस अदालत से 6 खिलाड़ियों को रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध करेगी ताकि आगे जांच की जा सके। हमने जांच में काफी प्रगति की है। कई सबूत जुटाए हैं। इससे हमारे संदेह को बल मिला है। सभी खिलाड़ी यहां वॉलीबाल वर्ल्ड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 
 
हेलसिंकी से 170 किमी दूर टेम्पेरे की पुलिस को पिछले शनिवार को एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। क्यूबा की टीम को टेम्पेरे में वॉलीबॉल वर्ल्ड लीग में हिस्सा लेने के बाद यहां से स्वदेश लौटना था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जूतों से पीटा, वाइरल हुआ वीडियो