Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेत्री जेमी लिनन स्पीयर्स की बेटी अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें अभिनेत्री जेमी लिनन स्पीयर्स की बेटी अस्पताल में भर्ती
, सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (19:52 IST)
लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री जेमी लिनन स्पीयर्स की बेटी मैडी को एटीवी दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। वह गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
 
टीएमजेड की खबर के मुताबिक 8 वर्षीय मैडी दुर्घटना के समय एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) चला रही थी जिसके पलट जाने के कारण वह कई मिनट तक पानी के अंदर रह गई।
 
मैडी पॉप सुपरस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की भांजी है। जेमी लिनन 2007 में अपनी गर्भावस्था की खबरों के कारण सुर्खियों में आई थीं। लिनन ने महज 16 साल की उम्र में केजी एल्डरीज के साथ सगाई की थी।
 
मैडी के नाना ने लोगों से इस छोटी बच्ची के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गठबंधन के बावजूद आमने-सामने सपा और कांग्रेस