shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिटलर की कलाकृतियां 391000 यूरो में बिकीं

Advertiesment
Adolf Hitler
बर्लिन। नीलामी में युवा एडोल्फ हिटलर की 14 पेंटिंगों और रेखाचित्रों से 391000 यूरो की आमदनी हुई।
 
नुरेमबर्ग में कलाकृतियों की बोली लगी और बावारिया में न्यूसच्वेनस्टिन कासल की पेंटिंग के लिए रकम मिली। यह पेंटिंग चीन के एक बोली लगाने वाले ने 100000 यूरो में खरीदी।
 
नीलामी में एक तस्वीर से 73000 यूरो की आय हुई। कलाकृतियों में वियना और पराग्वे की तस्वीर के साथ ही एक निर्वस्त्र महिला की भी तस्वीर थी।
 
‘हेराल्ड’ के मुताबिक, नीलामी में जर्मनी में नाजियों के कब्जे से काफी पहले 1904 से 1922 के बीच की कलाकृतियों को रखा गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi