Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान का सैघन तालिबान के कब्जे से मुक्त

हमें फॉलो करें सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान का सैघन तालिबान के कब्जे से मुक्त
, शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (10:43 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को तालिबानी आतकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को आज सुबह तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस दौरान तालिबानी आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है तथा वे जिला छोड़कर भाग गए हैं।
 
अमन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बदखस्तान प्रांत के शोहद जिला में आज सुबह छह बजे किये गए हवाई हमले में 20 तालिबानी आतंकवादी मारे गए तथा 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले में तालिबानी आतंकवादियों के वाहन भी नष्ट हो गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus India Update: देश में कोविड-19 के 38,949 नए मामले, 23 दिन में मिले 10 लाख संक्रमित