Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हवाई हमले में मारे गए आईएस के 250 आतंकवादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Air Raid
वॉशिंगटन , गुरुवार, 30 जून 2016 (15:03 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना ने दावा किया कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ किए गए ताजा हवाई हमले में कम से कम 250 आतंकवादी मारे गए हैं। 
एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बुधवार को रायटर को बताया कि इराक के फालुजा शहर के आसपास आईएस के आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कम से कम 250 आतंकवादी मारे गए और लगभग 40 वाहनों को नष्ट कर दिया गया है। 
 
अगर ये आंकड़े सही होते हैं तो यह हमला आतंकवादी समूह के खिलाफ अब तक का सबसे घातक हमला होगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप का राष्ट्रपति बनना होगा खतरनाक : ओलांद