Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में विमान सेवा ठप, FAA के सर्वर में खराबी, हजारों यात्री फंसे

हमें फॉलो करें अमेरिका में विमान सेवा ठप, FAA के सर्वर में खराबी, हजारों यात्री फंसे
, बुधवार, 11 जनवरी 2023 (17:24 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में सर्वर में आई खराबी के चलते बुधवार को पूरे देश की विमान सेवा पूरी तरह ठप हो गई। तकनीकी खराबी के बाद हजारों उड़ानों को कैंसल कर दिया। हालांकि इसके बाद‍ एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
बताया जा रहा है कि फेडरल एविएशन के सिस्टम में खराबी होने से उड़ानों पर असर पड़ा है। यह सिस्टम कब तक ठीक होगा फिलहाल इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन फेडरेशन एविएशन ने कहा कि जल्द ही दिक्कत को दूर कर लिया जाएगा। इस समस्या के कारण पूरे अमेरिका में विभिन्न हवाई अड्‍डों पर हजारों की संख्‍या में पैसेंजर फंसे हुए हैं। 
 
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन (NOTAM) सिस्टम फेल हो गया है। इसका अमेरिका से बाहर की फ्लाइट पर भी असर हुआ है। 

93 फ्लाइट रद्द : इस बीच, अमेरिका ने हॉटलाइन एक्टिव कर दी है, लेकिन इस समस्या के चलते 93 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं, 1200 विमानों की उड़ान में देरी हुई है। हालांकि एफएए ने का कि हम एयर मिशन सिस्टम को ठीक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विमानों की लैंडिंग में भी दिक्कत आ रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Auto Expo 2023 : Kia ऑटो एक्सपो में दिखाई Concept EV9 की झलक, शानदार हैं फीचर्स