Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने एकोस्टा को श्रम मंत्री नामित किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alexander Acosta
वाशिंगटन , शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (09:17 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने अलेक्जेंडर एकोस्टा को देश का श्रम मंत्री नामित किया है। एकोस्टा ट्रंप मंत्रिमंडल के लिए चुने गए पहले हिस्पैनिक अमेरिकी हैं।
 
एकोस्टा फ्लोरिडा के पूर्व संघीय अभियोजक और अब फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ स्कूल के डीन हैं। वह नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड में भी सेवा दे चुके हैं। वह न्याय विभाग के नागरिक अधिकार संभाग का भी नेतृत्व कर चुके हैं।
 
एकोस्टा को इस पद के लिए ट्रंप की प्रथम पसंद एंड्रयू पुजडर द्वारा अपने व्यापार रिकॉर्ड और निजी जीवन में अतीत के अन्य विवादों को लेकर दबाव की वजह से अपना नाम वापस लेने के एक दिन बाद मनोनीत किया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक अप्रैल से एमडीआर में भारी कटौती