Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैम्बिज एनालिटिका के सीईओ से ब्रिटेन में पूछताछ

हमें फॉलो करें कैम्बिज एनालिटिका के सीईओ से ब्रिटेन में पूछताछ
, शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (00:27 IST)
न्यूयॉर्क। ब्रिटिश संसद की मीडिया समिति ने फर्जी खबर से जुड़ी अपनी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीईओ एलेक्जेंडर निक्स को तलब किया है। कैम्ब्रिज के एक शोधार्थी द्वारा विकसित इस ऐप पर पांच करोड़ फेसबुक अकाउंट से सूचनाएं चोरी करने का आरोप है।


समिति के अध्यक्ष डैमियन कोलिंस ने पत्र लिखकर निक्स को कहा है कि आपके साक्ष्यों में कई विसंगतियां हैं। कोलिंस ने ग्लोबल साइंस रिसर्च कंपनी से डेटा प्राप्त होने से निक्स के इनकार को भी रेखांकित किया है।

कैम्ब्रिज के एक शोधार्थी द्वारा विकसित इस ऐप पर पांच करोड़ फेसबुक अकाउंट से सूचनाएं चोरी करने का आरोप है। एक व्हिसलब्लोअर ने आरोप लगाया लगाया है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेटा का अनुचित इस्तेमाल किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने का लक्ष्य : मनप्रीत