Publish Date: Wed, 12 Apr 2017 (08:25 IST)
Updated Date: Wed, 12 Apr 2017 (08:28 IST)
ल्यूका। अमेरिका ने सीरिया मुद्दे पर जारी गतिरोध को लेकर इस मामले में रूस से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
अमेरिका के विदेश रेक्स टिलरसन ने मॉस्को की अपनी यात्रा के शुरुआत के मौके पर इटली के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रूस को चेताते हुए कहा कि सीरिया के मुद्दे पर रूस को अमेरिका या उसकी सोच वाले देशों का साथ देना होगा या फिर ईरान, हिज्बुल्लाह और बसर अल अशद के साथ जाना होगा।
टिलरसन ने कहा कि हम सीरिया के लोगों को संकट से बाहर लाना चाहते हैं। रूस इस भविष्य का हिस्सा बन सकता है और इस मामले में वह अपीनी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि रूस सीरिया को रासायनिक हथियारों से मुक्ति दिलाने के अपने वादों को गंभीरता से लेने में क्यों नाकाम है? (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Wed, 12 Apr 2017 (08:25 IST)
Updated Date: Wed, 12 Apr 2017 (08:28 IST)