Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुर्द मिलीशिया पर हमले में सात मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुर्द मिलीशिया पर हमले में सात मरे
बेरूत , शनिवार, 18 जून 2016 (15:50 IST)
बेरूत। सीरिया के अलेप्पो शहर के बाहरी भाग में कुर्द मिलीशिया नियंत्रित क्षेत्र में शनिवार तड़के विपक्षी लड़ाकों के हमले में सात व्यक्ति मारे गए और 40 घायल हो गए।
 
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार यह हमला कुर्द मिलीशिया के क्वार्टरों पर किया गया। यह हमला शेख मकसूद क्षेत्र में किया गया जो अलेप्पो शहर के निकट है।

पश्चिमी सीरिया के बहुत से विपक्षी लड़ाके पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित कुर्द लड़ाकों को पसंद नहीं करते। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नक्सली हिंसा छोड़ें, बातचीत करें-राजनाथ