Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफगानिस्तान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर फिदायीन हमला, 33 मरे

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर फिदायीन हमला, 33 मरे
खोस्त , मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (19:30 IST)
खोस्त।  अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत की राजधानी गारदेज के पुलिस मुख्यालय पर मंगलवार को हुए आत्मघाती कार हमले और बंदूकधारियों की गोलीबारी में पुलिस प्रमुख समेत कम से कम 33 लोग मारे गए और 160 घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
 
यह हमला गारदेज में मुख्यालय से सटे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाकर किया गया। इसमें मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
 
गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमले में कम से कम पांच हमलावर भी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में प्रांत के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। उप सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक हिदायतुल्लाह हमीदी ने कहा कि हताहतों में नागरिक और सुरक्षाकर्मी दोनों शामिल हैं। एक दूसरी घटना में आतंकवादियों ने निकटवर्ती गजनी प्रांत में आज एक जिला केंद्र पर हमला किया। आतंकवादियों ने प्रांतीय गवर्नर कार्यालय के पास विस्फोटकों से भरे बख्तरबंद वाहनों में धमाका कर दिया।

प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि गजनी हमले में कम से कम 15  सुरक्षाकर्मी मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए तथा इसके अलावा 13 नागरिक भी मारे गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए। तालिबान ने 31 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने और झड़पों में 21 लोगों के घायल होने का दावा किया है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में तेजी