Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने दो आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें terrorist organisation
इस्लामाबाद , शनिवार, 19 नवंबर 2016 (14:29 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने दो आतंकवादी संगठनों जमात उल अहरार तथा लश्कर ए झांगवी अल आलमी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।
 
अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध का निश्चय कुछ दिन पूर्व किया गया था। इन संगठनों पर प्रतिबंध इनकी आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए लगाया गया है। दोनों ग्रुपों ने हाल के आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
 
कराची के हाल के हमलों में लश्कर ए झांगवी अल आलमी का हाथ पाया गया। क्वेटा के सिविल अस्पताल पर हमले की जिम्मेदारी जमात उल अहरार ने ली थी। पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के चलते सरकार अब तक 63 संगठनों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजीपुर में बैंक से एक लाख के सिक्के चोरी