Publish Date: Fri, 18 Aug 2017 (14:33 IST)
Updated Date: Fri, 18 Aug 2017 (14:38 IST)
पेरिस। स्पेन के बार्सिलोना शहर में गुरुवार को एक पर्यटक स्थल पर वैन से टक्कर मारे जाने की घटना में फ्रांस के 26 नागरिक घायल हुए हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि आज दिन में विदेश मंत्री जीन व्येश ली द्रायन बार्सिलोना जाएंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि गुरुवार के हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। स्पेन सरकार ने इस हादसे को जिहादी करार देते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। (वार्ता)