Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइबेरिया में बॉथ ऑयल से 35 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bath oil
, सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (22:15 IST)
मास्को। रूस में साइबेरिया के इरकुटस्क शहर में बॉथ ऑयल के सेवन से 33 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसे पीने वालों ने यह समझकर इसका सेवन किया इससे उन्हें शराब जैसा नशा होगा। 
           
       
यह जानकारी रूस के जांचकर्ताओं ने दी है। रूस के इस क्षेत्र में गरीबी के स्तर के नीचे का जीवन बिताने वाले लोग अक्‍सर देशी शराब का सेवन करते हैं। इन दिनों इसका सेवन अधिक हो गया है।
 
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने संपर्क करने पर इसे दुखद घटना बताया। बॉथ ऑयल को वितरित करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच और लोगों को भी हिरासत में लिया है।
 
इरकुटस्क शहर की आबादी 6000 हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, यहां स्नान करने वाले तेल के वितरण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। स्नान के समय उपयोग किए जाने वाले तेल बॉथ ऑयल पर चेतावनी लिखी रहती है कि इसे पीना हानिकारक है। इस प्रकार के तेल का उपयोग करने वाले 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 33 की मौत हो गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब स्थानीय आतंकियों को ही कमांडर बना रहा लश्करे तोइबा भी