Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौत से पहले पुलिस अधिकारी ने फेसबुक पर भावुक संदेश लिखा था

Advertiesment
हमें फॉलो करें मौत से पहले पुलिस अधिकारी ने फेसबुक पर भावुक संदेश लिखा था
बैटन रूज (अमेरिका) , सोमवार, 18 जुलाई 2016 (12:33 IST)
बैटन रूज (अमेरिका)। बैटन रूज के एक पुलिस अधिकारी ने अपनी मौत से पहले फेसबुक पर बड़ा ही भावुक संदेश लिखा था और कहा था कि वह शारीरिक और भावनात्मक रूप से थक चुका है। 

 
उसने लिखा था कि अश्वेत होते हुए एक पुलिस अधिकारी होना कितना मुश्किल होता है। इस पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह बात अधिकारी के एक दोस्त ने बताई।
 
मॉन्ट्रेल जैक्सन ने रविवार को लिखा था कि मैं ईश्वर की कसम खाकर कहता हूं कि इस शहर से मुझे प्रेम है लेकिन मैं सोचता हूं कि क्या यह शहर भी मुझे पसंद करता है? यह अधिकारी 10 साल से पुलिस बल में काम कर रहा था।
 
जैक्सन (32) के दोस्त और परिवार के सदस्य उसकी मौत का शोक मना रहे हैं। संबंधियों का कहना है कि वह भद्र पुरुष और संरक्षक था। रविवार को सुबह एक बंदूकधारी ने उसे और दो अन्य पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी थी।
 
बैटन रूज पुलिस विभाग में सारजंट डॉन कोप्पोला जूनियर ने मारे गए एक और पुलिस अधिकारी की पहचान 41 वर्षीय मैथ्यू गेराल्ड के रूप में की है। वह पिछले 1 साल से भी कम समय से विभाग में काम कर रहा था।
 
ईस्ट बैटन रूज पेरिश शेरिफ के कार्यालय की प्रवक्ता केसी रेबॉर्न हिक्स ने बताया कि तीसरा अधिकारी 45 वर्षीय ब्राड गाराफोला था, जो गत 24 साल से इस विभाग में काम कर रहा था।
 
फेसबुक पोस्ट में जैक्सन ने लिखा था कि वर्दी में वे लोगों को भयानक लगते हैं लेकिन सामान्य कपड़ों में लोग उन्हें खतरा मानते हैं। उसने लिखा कि छोटे से जीवन में मैंने बहुत कुछ अनुभव किया है लेकिन बीते 3 दिनों ने मुझे गहराई तक हिलाकर रख दिया है।
 
यह संदेश 8 जुलाई को बैटन रूज में पुलिस द्वारा एक अश्वेत की हत्या के ठीक 3 दिन बाद लिखा गया था। यह घटना देश में बेहद तनावपूर्ण हफ्ते की शुरुआत थी। देश का इतिहास नस्ली भेदभाव से भरा हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

75 वर्ष की होने पर आनंदीबेन पटेल छोड़ेंगी मुख्यमंत्री पद?