Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में शामिल दो संदिग्ध गिरफ्तार

Advertiesment
बेनजीर भुट्टो हत्याकांड
कराची। पाकिस्तान पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 2007 में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के काफिले पर हुए जानलेवा हमले में कथित तौर पर शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

कराची के गार्डन इलाके में एक अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां हुईं। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक उस्मान बाजवा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध कारसाज रोड पर 18 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, हमने एक शूटर को भी गिरफ्तार किया है जिसने 20 लोगों की हत्या का जुर्म कबूला है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi