Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान सेना पर बड़ा झटका, 12 सैनिकों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें pakistan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 8 मई 2025 (08:19 IST)
Attack on Pakistan Army : ऑपरेशन सिंदूर से भारत और पाकिस्तान बीच बढ़े तनाव के बीच बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला है। सेना के वाहन पर हुए आईईडी हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। ALSO READ: Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद थर्राया पाकिस्तान, सताया और हमले का डर, क्या बोले रक्षा मंत्री
 
बताया जा रहा है कि फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर बलूचिस्तान के बोलान इलाके में IED ब्लास्ट किया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे निर्धारित कार्रवाई बताया है।
 
यह हमला भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए चलाए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हु्आ है। इस हवाई हमले में भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। ALSO READ: भारत-पाकिस्तान सशस्त्र संघर्ष, 1947 से अब तक
 
गौरतलब है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने मार्च 2025 में गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास करीब 500 यात्रियों को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया था। बलूच लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया था।  
edited by  : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक